Trigat Notes on Himachal Pradesh History by Kanwar Yudhabhey Singh
हिमाचल प्रदेश के ऊपर आपको कई किताबें पढ़ने को मिल जायेंगी जिन्हें समय समय पर कई बुद्धिजीवियों व् घूमने के शोकीन लोगों ने लिखा है। इन किताबों को पढ़ने पर हिमाचल प्रदेश की पौराणिक सभ्यता, स्वर्णिम इतिहास, भौगोलिक स्थिति और हिमाचल प्रदेश का राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान का पता चलता है। Trigat यह हिमाचल के इतिहास को करीब से जान ने का एक बेहतरीन प्रयास है। इस किताब की Tagline: Ancient Era to Modern Era से ही पता चलता है की किताब में आपको हिमाचल के इतिहास को विविध रूप से लिखने की कोशिश की गई है। इस किताब को लिखने का श्रेय श्री Kanwar yudhabay Singh जो वर्तमान में Himachal Pradesh Allied services में ETI के पद पर कार्यरत हैं व् Trigat इनकी दूसरी किताब है जो इन्होंने लिखी है।
Source of Content: Trigat एक इतिहास की किताब है। इसे लिखने के लिए govt Gazzetes, अन्य किताबों और इंटरनेट का सहारा लिया गया है।
Table of contents:
इस किताब को दो पार्ट्स में विभाजित किया गया है। Part A में History of Himachal Pradesh, British and Hill States-company rule, British and Hill states – crown rule और Part B में District wise History को लिखा गया है।
Pros: इस किताब को notes की तरह लिखा गया है जो की Himachal Pradesh की विभिन्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इस किताब में Himachal की history को बहुत ही depth में कवर करने की कोशिश की गई है।
Cons: यह किताब अभी तक सिर्फ इंग्लिश मीडियम में ही उपलब्ध है हिंदी मीडियम के aspirants के लिए नही।
Conclusion: इस किताब को ETI Kanwar Yudhabey Singh जी ने लिखा है। उन्होंने इस किताब को अपने नोट्स की तरह से लिखा है। भविष्य में यह किताब aspirants के बहुत काम आने वाली है। HPAS ,NT, ALLIED के Aspirants Trigat को एक विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं।