“Passion” किसी का खेलना तो किसी का पढ़ना होता है। इंसान अपने Passion के ज़रिए जीवन में बहुत बड़े मुकाम हासिल कर पाता है। Hem Raj Thakur जी पढ़ाई के प्रति ऐसे ही Passionate इंसान हैं जिनका मान ना है की सीखने की कोई उम्र नहीं होती है बस जरूरी है आप सीखने के लिए Passionate हों और हर परिस्थिति में मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हों।
Hem Raj Thakur
TGT ARTS
GSSS Sillagharat
District Chamba
Early life
मेरा नाम हेम राज ठाकुर है और सिल्लाघ्राट का निवासी हूं और वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिल्लाघ्राट में बतौर TGT Arts कार्यरत हूं।
About Education
मेरी प्राथमिक शिक्षा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिल्लाघ्राट से पूरी हुई उसके पश्चात छठी कक्षा में मेरा चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में हुआ और कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल से की उसके बाद नवमी कक्षा में मुझे जवाहर नवोदय विद्यालय शेगांव(महाराष्ट्र)जाने का अवसर मिला और नवमी कक्षा वहीं से पास की।उसके पश्चात मैने कॉमर्स विषय से बारहवीं जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना से उत्तीर्ण की ।चम्बा डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद ही मेरा चयन प्राथमिक सहायक अध्यापक के रूप में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडोठा में हुआ। मैने अपनी पढ़ाई इग्नू से जारी रखते हुए 2010 में M.A.PUBLIC ADMINISTRATION,2013 मे B.Ed. और 2015 में M.A POLITICAL SCIENCE की और 2016 में D.El.Ed. NIOS से की।
Journey begins
2014 में मैने TET TGT Arts और 2016 में TET JBT किया।मैं कभी ज्यादा समय तक नहीं पढ़ पाता था लेकिन हर दिन कुछ न कुछ नया जरूर पढ़ता था,अखबार नियमित पढ़ता था ।
Turning Point
मैंने पहली बार TGT commission 2016 में दिया था लेकिन written clear नहीं हुआ तो बहुत मायूस हुआ।
लेकिन 2018 में मेरा अंतिम रूप से चयन TGT के लिए हो गया। और इसी दौरान मैंने 2020 में IGNOU से M.A. ENGLISH और 2020 में POLITICAL SCIENCE में SET और 2021में NET की परीक्षा उत्तीर्ण की।2020 में Political Science lecturer परीक्षा पास की लेकिन DV मे नहीं हो पाया।
Preparation Strategy
मैं हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करता हूं।हर तरह की किताबें पढ़ना मुझे पसंद है,NCERT books, G.K. के लिए Arihant, HG Publication और Political Science के लिए M.लक्ष्मीकांत,राजेश मिश्रा और अरुण दत्त शर्मा की किताबें पढ़ी। कभी कभी उपनिषद और गीता भी पढ़ता हूं। मेरे प्राथमिक विद्यालय के सहकर्मी और मेरे चाचाजी श्री महेंद्र कुमार जो मेरे प्राथमिक के शिक्षक भी हैं,उन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया कि तू कर कर सकता है,उनका व्यवहार मेरे लिए हमेशा बहुत अच्छा रहा।
जीवन में हमेशा परिस्थितियां अनुकूल नहीं होती ,पर हमें हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए।
कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती। जय शिव शंकर🙏🙏🙏

